अंतरसिंह दरबार की भाजपा जॉइनिंग Antar singh Darbar join BJP

महू के कद्दावर नेता अंतर सिंह दरबार शुक्रवार सुबह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा कार्यालय में करीब 11.30 बजे दरबार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान दरबार के साथ कई सरपंच और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी ज्वाइन की।

अंतर सिंह दरबार कांग्रेस से दो बार महू विधायक रह चुके है। इसके साथ ही हाल ही में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद दरबार काफी नाराज थे और उन्होंने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।


भाजपा मुख्यालय का हॉल पडा छोटा दूसरे हॉल में शिफ्ट किया अंतरसिंह दरबार की भाजपा जॉइनिंग करीब 2500 कार्यकर्ता जॉइन कर रहे हैं दरबार के साथ भाजपा जॉइन..!! पंकज संघवी ने भी थामा भाजपा का दामन।

Post a Comment

0 Comments